फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Yet another blooper ?by dd, Santa caption with modi pic

दूरदर्शन की नई गलती, मोदी को बनाया सांता क्लॉज

Thu, 25 Dec 2014 11:51 AM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
Yet another blooper ?by dd, Santa caption with modi pic

कर्मचारियों की कारस्तानी का नतीजा दूरदर्शन को एक बार फिर भुगतना पड़ा है। चैनल में हो रही गलतियों के कारण सरकार की लगातार भद्द पिट रही है, फिर भी चैनल के आला अधिकारियों ने लापरवाहियों पर लगाम लगाने की दिशा में ठोस पहल नहीं की है।

विज्ञापन


ताजा वाकये में दूरदर्शन की डिजिटल विंग की लापरवाही सामने आई है। दूरदर्शन के टि्वटर एकाउंट पर बुधवार को शेयर की गई एक पोस्ट में भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक की तस्वीर के साथ गलत कैप्शन डाल दिया गया।
विज्ञापन


दूरदर्शन की पोस्ट में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक की तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया-JINGLE ALL THE WAY!!!... A man dressed as Santa Claus feeds monkeys ahead of #Christmas at a zoo in #China”.
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्शन का लब्बोलुआब है कि चीन के एक चिड़ियाघर में सांताक्लॉज की पोशाक पहने एक व्यक्ति बंदरों को खिला रहा है।

पोस्ट शेयर करने वाले कर्मचारी को हटाया गया

Yet another blooper ?by dd, Santa caption with modi pic

जम्मू-कश्मीर और झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद बुधवार को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई थी।

बैठक की जो तस्वीर दूरदर्शन ने गलत कैप्‍शन के साथ ट्विटर पर शेयर की है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वित्‍तमंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू और मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिख रहे हैं।

गलती की सोशल मीडिया में चर्चा होने के बाद दूरदर्शन ने अपने ऑफिसयल टि्वटर हैंडल से @DDNewsLive से कहा, चीन के चिड़ियाघर की एक खबर के सा‌थ असंबद्घ तस्वीर शेयर कर दी गई है। हमने वह ट्वीट हटा लिया है।'

दूरदर्शन के एडिशनल डीजी अक्षय राऊत का कहना है कि पोस्ट शेयर करने वाले कर्मचारी और उसकी सुपरवाइजर को हटा दिया गया है।

कई महीनों से दूरदर्शन गलतियों के कारण ही चर्चा में

Yet another blooper ?by dd, Santa caption with modi pic

पिछले कई महीनों से दूरदर्शन अपनी गलतियों के कारण ही चर्चा में रहा है। हाल ही में जानेमाने लेखक चेतन भगत का मजाक उड़ाने के कारण भी उसे माफी मांगनी पड़ी थी।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नाम का गलत उच्चारण करने के कारण दूरदर्शन की एक एंकर को हटा दिया गया था। उसने शी जिनंपिंग को इलेवन जिनपिंग कह दिया था।

गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह को कवर कर रही दूरदर्शन की एक एंकर ने भी कई गलतियां की थी, सोशल मी‌डिया में जिसकी खूब चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed