{"_id":"05b39216-29af-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"yeddyurappa-to-quit-bjp-launch-party-on-dec-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया के जन्मदिन पर नई पार्टी बनाएंगे येदयुरप्पा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोनिया के जन्मदिन पर नई पार्टी बनाएंगे येदयुरप्पा
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Thu, 08 Nov 2012 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के असंतुष्ट नेता बीएस येदियुरप्पा नौ दिसंबर को अपनी नई पार्टी का गठन हावेरी में करेंगे। उन्होंने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह अपनी नई पार्टी का गठन दस दिसंबर की बजाय नौ दिसंबर को करेंगे।
विज्ञापन
येदियुरप्पा ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘यह जानते हुए कि मैं दस दिसंबर को पार्टी का गठन करने जा रहा हूं। जगदीश शेट्टार सरकार ने उसी दिन से विधानसभा का दस दिवसीय सत्र बुला लिया है। इसलिए मेरी पार्टी के गठन की तिथि भी बदल गई है।’
विज्ञापन
येदियुरप्पा ने कहा कि नई पार्टी बनने के बाद कर्नाटक की भाजपा सरकार एक गठबंधन सरकार रह जाएगी तथा नई पार्टी उसे बाहर से समर्थन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि चूंकि शेट्टार को उन्होंने ही समर्थन दिया था, इसलिए वह सरकार गिराना नहीं चाहते हैं। नौ दिसंबर सोनिया गांधी का जन्मदिन भी है। इसलिए राजनीतिक विश्लेषक इसके पीछे के निहितार्थ ढूंढने में लगे हैं।
विज्ञापन
येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई अनुमान नहीं है कि उनकी पार्टी में भाजपा के कितने विधायक या मंत्री शामिल होंगे। अब यह शेट्टार पर निर्भर करता है कि वह कितने विधायक या मंत्री रोक पाते हैं। येदियुरप्पा ने अपनी नई पार्टी के गठन को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों के दलित नेताओं से विचार विमर्श किया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री धनंजय कुमार को शुक्रवार को नई पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा तथा वह पार्टी के औपचारिक गठन के बाद पूर्णकालिक अध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे। धनंजय कुमार को कावेरी आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी के कारण हाल ही में भाजपा से निलंबित कर दिया गया था।