{"_id":"d29ed822-1cf7-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"yeddyurappa-to-launch-new-party-on-december-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"येदियुरप्पा ने तोड़ा भाजपा से नाता, बनाएंगे नई पार्टी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
येदियुरप्पा ने तोड़ा भाजपा से नाता, बनाएंगे नई पार्टी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Oct 2012 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा से अपना नाता तोड़ने का फैसला कर लिया है। इस क्रम उन्होंने नई पार्टी का गठन करने का ऐलान किया है। वह 10 दिसंबर को अपनी पार्टी का नाम घोषित करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के साथ संबंधों में आए मनमुटाव पर येदियुरप्पा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से अब उनका कोई नाता नहीं है। गौरतलब है कि येदियुरप्पा कर्नाटक के जनसंख्या बाहुल्य लिंगायत समुदाय से आते हैं, इस समुदाय का भाजपा को समर्थन है। लेकिन राज्य की भाजपा सरकार में नेतृत्व को लेकर उभरे मतभेद के बाद से येदियुरप्पा के नई पार्टी बनाने की घोषणा ने राजनीतिक विश्लेषकों को दुविधा में डाल दिया है।
विज्ञापन
उनके अनुसार, अब ये देखना है कि लिंगायत समुदाय येदियुरप्पा को अपना समर्थन देगा या फिर राज्य भाजपा में लिंगायत समुदाय के दूसरे बड़े नेता और मुख्यमंत्री जगदीश सेट्टार पर भरोसा कायम रखेगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व राज्य सरकार में नेतृत्व को लेकर उभरे विवाद को शांत कराने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने सदानंद गौड़ा को हटाकर जगदीश शेट्टार को नया सीएम बनाने का फैसला किया था। तब माना जा रहा था कि येदियुरप्पा इस फैसले से खुश हैं और राज्य भाजपा में अंतर्कलह खत्म हो गया है।