फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yeddyurappa says his next target is to storm assembly polls

आगे भी भाजपा का खेल बिगाड़ेंगे येदियुरप्पा

Tue, 12 Mar 2013 10:29 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Tue, 12 Mar 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
yeddyurappa says his next target is to storm assembly polls

कर्नाटक के स्थानीय शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा का खेल बिगाड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का अगला लक्ष्य विधानसभा चुनावों में भी कुछ इसी तरह का हड़कंप लाने की है।

विज्ञापन


भाजपा के इस बागी नेता ने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य भाजपा को स्थानीय निकाय चुनावों में धूल चटाना था, क्योंकि उन्होंने मुझे धोखा दिया। लोगों ने उन्हें अच्छा सबक सिखाया। मेरा अगला लक्ष्य अब आने वाले विधानसभा चुनाव है।
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को इस बात का अहसास होना चाहिए कि राज्य में पार्टी को बढ़ाने में उनका योगदान रहा है।

येदियुरप्पा ने कहा कि मेरे बिना, भाजपा को लगभग सभी जिलों में हार का सामना करना पड़ा। खासतौर से उडुपी और पुत्तुर में, जहां भाजपा का वर्चस्व था।

अपने गढ़ शिमोगा जिले में हार के बावजूद येदियुरप्पा अपनी पार्टी कर्नाटक जनता पक्ष के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी अभी नई है और हमारा फोकस विधानसभा चुनावों पर है। लेकिन हमें स्थानीय शहरी निकाय चुनावों के जल्दी होने की उम्मीद नहीं थी। इसलिए हमें तैयारी के लिए समय नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर तीन महीनों में 300 के करीब वार्डों में जीत हासिल करना कोई कम उपलब्धि नहीं है।’ येदियुरप्पा ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों से पहले या बाद में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस को समर्थन देने की बात को भी खारिज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed