{"_id":"08cfc6c4-ea50-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"yeddyurappa-says-bjp-leaders-in-touch-with-him-on-his-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा में लौटने का सही समय पर लूंगा फैसला'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'भाजपा में लौटने का सही समय पर लूंगा फैसला'
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Fri, 12 Jul 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने संकेत दे दिए हैं कि भाजपा में वापस लौटने के खिलाफ नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया कि उनके और भाजपा के कुछ राष्ट्रीय नेताओं के बीच वापसी को लेकर चर्चा हुई है।
हालांकि भाजपा से अलग होकर कर्नाटक जनता पक्ष (केजीपी) नाम की पार्टी बनाने वाले येदियुरप्पा ने कहा कि सही समय पर सही फैसला लेंगे।
उन्होंने कहा, ‘वापसी को लेकर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह व अन्य सीनियर नेताओं के साथ मेरी कई बार बातचीत हो चुकी है। लेकिन अभी मैंने कोई फैसला नहीं किया है। मैं अपने साथियों से बात करने के बाद ही कोई निर्णय लूंगा।’
पिछले कुछ हफ्तों से येदियुरप्पा की पार्टी का भाजपा में विलय को लेकर चर्चा चल रही हैं। केजीपी ने इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 10 फीसदी वोट लेकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
येदियुरप्पा ने कहा कि वापसी के मुद्दे पर उनकी कोई निजी राय नहीं है क्योंकि अब वह एक पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा की ओर से मेरी वापसी के लिए कोई औपचारिक या आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है। नरेंद्र मोदी की ताजपोशी से भी येदियुरप्पा कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह इस समय सबसे बड़े नेता हैं और देश की 60 फीसदी जनता उनके साथ है। सिर्फ येदियुरप्पा ही नहीं बल्कि पूरा देश उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखना चाहता है।