{"_id":"5823dbac-ee33-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"yeddyurappa-ready-to-come-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हमारी गलतियों की वजह से सत्ता में है कांग्रेस'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'हमारी गलतियों की वजह से सत्ता में है कांग्रेस'
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Tue, 16 Jul 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को एक बार फिर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है।
विज्ञापन
भाजपा से अलग होकर कर्नाटक जनता पार्टी का गठन करने वाले येदियुरप्पा ने राज्य विधानसभा में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि हमने गलती की है।
उन्होंने कहा कि हमारी गलतियों की वजह से ही न चाहते हुए भी राज्य की जनता ने कांग्रेस सरकार को चुना। हमें इससे सीख लेनी चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में हम इन्हें सात-आठ सीटों (कुल लोस सीट 28) तक ही सिमटा देंगे।
येदियुरप्पा का यह बयान भाजपा के साथ उनके दोबारा बेहतर होते रिश्तों के तौर पर देखा जा रहा है।