फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yeddiyurappa will leave Karnataka BJP before December 10

10 दिसंबर से पहले भाजपा छोड़ देंगे येदियुरप्पा

Tue, 23 Oct 2012 09:37 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Tue, 23 Oct 2012 09:37 PM IST
विज्ञापन
yeddiyurappa will leave Karnataka BJP before December 10

खुद

विज्ञापन
को हाशिये पर धकेल दिए जाने से नाराज चल रहे कर्नाटक भाजपा के नेता बीएस येदियुरप्पा की 10 दिसंबर से पहले कभी भी पार्टी को अलविदा कहने की योजना है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पार्टी के गठन की प्रक्रिया दशहरा से शुरू हो जाएगी।

अपने कार्यालय में आयुध पूजा के बाद येदियुप्पा ने कहा कि भाजपा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। मैं येदियुरप्पा हूं, जो कहता हूं, वही करता हूं। 10 दिसंबर से पहले कभी भी विधानसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा।

पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोपों में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद पार्टी नेतृत्व द्वारा नजरअंदाज किए जाने से येदियुरप्पा नाराज चल रहे हैं। हावेरी में एक जनसभा में वह अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगे। नई पार्टी के गठन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएगी। हालांकि इस बारे में उन्होंने ज्यादा खुलासा नहीं किया।

हालांकि येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद भी वह भाजपा सरकार को नहीं गिराएंगे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने अवैध खनन मामले में लोकायुक्त द्वारा उंगली उठाए जाने के बाद येदियुरप्पा से मुख्यमंत्री पद छोड़ने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed