फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ye aapki sarkar hai, PM says to dalit entrepreneurs

दलित उद्यमियों से पीएम ने कहा ये आप की सरकार है

Tue, 29 Dec 2015 02:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Dec 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
Ye aapki sarkar hai, PM says to dalit entrepreneurs

दलित उद्यमियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए प्रयासरत है और वित्तीय समानता सरकार के मुख्य एजेंडे में शामिल है। वह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उद्यमियों की नेशनल कांफ्रेंस की शुरूआत के मौके पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


इस अवसर पर मोदी ने कहा कि हमारी सरकार आप की सरकार है। हम आपके उत्थान के लिए प्रयासरत हैं सरकार इसे हर तरीके से पूरा करेगी।

'हम नियोक्ता पैदा करना चाहते हैं, न की नौकरी तलाशने वाले'

Ye aapki sarkar hai, PM says to dalit entrepreneurs

मोदी ने कहा हम नियोक्ता पैदा करना चाहते हैं, न कि नौकरी तलाशने वाले। दलितों के मसीहा डॉ बीआर अंबेडकर को लोग संविधान के रचयिता के तौर पर जानते हैं लेकिन बहुत से लोग ये नहीं जानते की वह एक योग्य अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने कहा 'बाबा साहब ने कहा था कि औद्योगिकीकरण से सबसे ज्यादा फायदा हमारे दलित भाइयों और बहनों को होगा।

साथ ही पीएम मोदी ने दलित उद्यमियों को आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही दलित उद्यमियों के लिए एक वेंचर कैपिटल फंड की स्‍थापना करेगी जिससे पिछड़ी जातियों को फायदा होगा।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान की भाजपा सरकार के गठन के समय से ही पीएम मोदी का ये उद्देश्य रहा है कि वह गरीब और पिछड़ी जातियों के लोगों को अग्रणी जाति के लोगों के साथ बराबरी में खड़ा कर सकें और कोई भी देशवासी अपने को उपेक्षित न समझे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed