फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Yashwant Sinha slams govt policy against Pak

यशवंत सिन्हा ने उठाए पाक से वार्ता पर सवाल

Sat, 12 Dec 2015 01:46 AM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Yashwant Sinha slams govt policy against Pak
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर भारत के पाकिस्तान के साथ वार्ता के लिए राजी होने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों को खुली छूट जारी है और उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है, ऐसे में सरकार का यह फैसला समझ से परे है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं सिन्हा ने सार्क सम्मेलन में शिरकत करने पाकिस्तान जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाक के साथ द्विपक्षीय बातचीत से बचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि एक तो पाकिस्तान के साथ कोई गुप्त समझौता नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा है तो इसे देश को बताया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सिन्हा का बयान ऐसे समय आया है जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान दौरे से वापस लौटी हैं। उन्हें शुक्रवार को संसद में अपनी इस यात्रा पर बयान भी देना है। माना जा रहा है कि सरकार की पाकिस्तान नीति पर सवाल खड़ा करने वाली कांग्रेस जाहिर तौर पर सिन्हा के बयान को सरकार पर हमले का हथियार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने अपनी नीति क्यों बदली?

Yashwant Sinha slams govt policy against Pak

सिन्हा ने दो टूक कहा कि उन्हें पाकिस्तान से दोबारा बातचीत के भारत के फैसले का कोई औचित्य समझ में नहीं आता। उन्होंने कहा कि आखिर पाकिस्तान के रुख में किस तरह का सकारात्मक बदलाव आया है।

आतंकवाद सहित तमाम मुद्दों पर वह अपने पुराने रुख पर कायम है। ऐसे में समग्र वार्ता के लिए भारत की हामी उनकी समझ से परे है। उन्होंने यह भी कहा कि खुद प्रधानमंत्री ने अपनी नीति क्यों बदल ली यह बात भी समझना आसान नहीं है।

पीएम मोदी की पाकिस्तान यात्रा के संदर्भ में भी सिन्हा नसीहत देना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने पाकिस्तान जाना गलत नहीं है। मगर पीएम को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed