{"_id":"6b7f44a193fd888aceb20d679d3c88de","slug":"yashwant-sinha-slam-barack-obama","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी को वीजा नहीं, तो ओबामा को भी नहीं देंगे'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी को वीजा नहीं, तो ओबामा को भी नहीं देंगे'
अमर उजाला, रांची
Updated Mon, 30 Dec 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को अमेरिकी वीजा न मिलने की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि भविष्य में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा मोदी को वीजा देने के लिए खुद दिल्ली आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा सत्ता में आने के बाद खुद ओबामा का वीजा रद्द कर देगी। सिन्हा ने तीखे लहजे में कहा कि मोदी को अमेरिका के वीजा की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
भाषण के दौरान सिन्हा ने अमेरिका में हाल ही में हुई भारतीय महिला राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की अपमानजनक गिरफ्तारी की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भारत की छवि डरपोक राष्ट्र की बन गई है।
विज्ञापन
यही कारण है कि अमेरिका ने न केवल भारतीय राजनयिक को गिरफ्तार किया, बल्कि कपड़े उतरवाकर तलाशी भी ली। सिन्हा ने पूछा कि क्या अमेरिका यही रवैया चीन के साथ अपना सकता है?
सिन्हा ने इस दौरान सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों के भारतीय सैनिक का सिर काट कर ले जाने का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की हरकतों के कारण चीन, अमेरिका या पाकिस्तान ही नहीं बल्कि अन्य छोटे देश भी भारत को आंखें दिखाने लगे हैं।