फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yashwant sinha says, 'Delhi infidelity'

मोदी के मंच से बोले भाजपा नेता, 'दिल्ली वाले बेवफा'

Sat, 21 Feb 2015 08:52 AM IST
Updated Sat, 21 Feb 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
yashwant sinha says, 'Delhi infidelity'

दिल्ली में हार की कसक भाजपा नेताओं को भुलाए नहीं भूल रही। केजरीवाल से मिली हार पर भाजपा नेताओं का गुस्सा अब दिल्ली की जनता पर फूट रहा है।

विज्ञापन


यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिल्ली की जनता को बेवफा कह दिया। वरिष्ठ नेता यह कहने से भी नहीं चूके कि दिल्ली वालों ने आपके एहसान बहुत जल्दी भुला दिए, लेकिन हम लोग नहीं भुलाएंगे।
विज्ञापन


मामला जुड़ा है झारखंड के हजारीबाग का। जहां प्रधानमंत्री मोदी ने आज हजारीबाग से अरुणाचल प्रदेश के कोडरमा के लिए रेलवे लाइन का शुभारंभ किया है। इस दौरान मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने किया अरुणाचल के रेल लाइन का उद्घाटन

yashwant sinha says, 'Delhi infidelity'

इसी दौरान वहां मौजूद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग से कोडरमा तक रेलवे लाइन का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

अपने भाषण के दौरान यशवंत सिन्हा ने कहा कि मोदी जी यहां की जनता बहुत भोली यह आपके प्यार को सूद समेत वापिस करेगी। यहां की जनता दिल्‍ली वालों की तरह बेवफा नहीं है।

सिन्हा यहीं नहीं रुके वो यह कहने से भी नहीं चूके कि दिल्‍ली वालों ने जिस तरह आपके एहसानों को इतनी जल्दी भुला दिया यहां की जनता ऐसा नहीं करेगी। हालांकि जल्‍द ही सिन्हा को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने बातें दूसरी तरफ मोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed