{"_id":"d5b8e3fe-3304-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"yashwant-sinha-demands-gadkari-s-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में गडकरी, अब यशवंत सिन्हा ने मांगा इस्तीफा ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुश्किल में गडकरी, अब यशवंत सिन्हा ने मांगा इस्तीफा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Nov 2012 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी का इस्तीफा मांगा है। सिन्हा ने कहा है कि नितिन गडकरी भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी हैं या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा है सार्वजनिक जीवन में जो भी है उसपर भ्रष्टाचार जैसे आरोप नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता द्वारा पार्टी अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग दूसरी बार की गई है। इससे पहले जानेमाने वकील व राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी भी गडकरी के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। जेठमलानी ने जब गडकरी के इस्तीफे
विज्ञापन
की मांग की थी, तब भाजपा की कोर कमेटी ने बैठक कर उन्हें भ्रष्टाचार के मुद्दे पर क्लीन चिट दे दी थी।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक एस गुरुमुर्ति ने गडकरी की कंपनियों के निवेश के संबंध में एक प्रेजेंटेशन दिया था और उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को गलत बताया था।
विज्ञापन