फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yaseen malik met hafiz saeef in pakistan, government may cancel his passport

रद्द हो सकता है यासीन मलिक का पासपोर्ट

Tue, 12 Feb 2013 01:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 12 Feb 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
yaseen malik met hafiz saeef in pakistan, government may cancel his passport

जेकेएलएफ लीडर यासीन मलिक और जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद की पकिस्तान में हुई मुलाकात पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। केंद्र यासीन मलिक का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी देश वापसी के बाद उनसे पूछताछ करने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी दिए जाने के विरोध में पाकिस्तान में हो रहे प्रदर्शनों में हाफिज सईद और यासीन मलिक एक ही मंच पर नजर आए थे। मलिक इस समय अपनी पत्नी के साथ पाकिस्तान में हैं। उनकी पत्नी पाकिस्तान की ही हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि हाफिज के साथ मंच साझा करने के बाद सुरक्षा एजेंसियां स्वदेश लौटते ही उनसे पूछताछ कर सकती हैं। मलिक ने अफजल को फांसी दिए जाने के विरोध में इस्लामाबाद में आयोजित एक सभा में अफजल की फांसी को भारतीय लोकतंत्र पर धब्बा करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नेताओं से भी अफजल की मौत विरोध करने की मांग की। हाफिज सईद भी इस कार्यक्रम में शामिल था और उसने पाकिस्तानी सरकार से मांग की कि वह कश्मीर मुद्दे पर खामोश न रहे। वहीं, भाजपा ने भी यासीन मलिक का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed