{"_id":"39bb7480-8958-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"yamuna-yatra-stopped-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कूच से पहले फरीदाबाद में रोकी गई यमुना यात्रा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली कूच से पहले फरीदाबाद में रोकी गई यमुना यात्रा
फरीदाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 10 Mar 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने की मांग को लेकर निकली पदयात्रा को प्रशासन ने हरियाणा और दिल्ली के बीच में रोक दिया है। यमुना पदयात्रा रविवार को दिल्ली पहुंचनी थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यमुना शुद्धिकरण को निकली पदयात्रा में भारी भीड़ से दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने के डर से दिल्ली पुलिस बेचैन थी। दिल्ली पुलिस के चार डीसीपी शनिवार दोपहर को यमुना रक्षक दल के प्रतिनिधियों से फरीदाबाद में मिले थे, लेकिन पहले दौर की वार्ता विफल रही।
विज्ञापन
पुलिस का कहना था कि ट्रैक्टर दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगे और रामलीला मैदान में रुकने की अनुमति दो दिन की होगी। यमुना रक्षक दल ट्रैक्टर ले जाने और समाधान नहीं होने तक जंतर-मंतर पर रुकने के लिए अड़ गया। इसके कुछ देर बाद दूसरे दौर की वार्ता हुई।
विज्ञापन
इसमें तय हुआ कि पदयात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी और उसका रविवार का पड़ाव सरिता विहार में होगा, लेकिन बाद में इसे बदलकर बदरपुर कर दिया गया। दल के प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन की अनुमति देने को तैयार हो गई है। 11 से 13 मार्च तक के लिए अनुमति मांगी गई है।