फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yamuna river again cross danger mark

लाल निशान से पार हुई यमुना, अलर्ट जारी

Sun, 21 Jul 2013 10:22 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
yamuna river again cross danger mark

एक बार फिर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 204.83 को पार कर गया।

विज्ञापन


24 घंटे में यमुना के जलस्तर में डेढ़ मीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रशासन ने खादर इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, इस बार यमुना में बढ़े जलस्तर का कारण हरियाणा से छोड़ा गया पानी नहीं है। शनिवार को दिल्ली में हुई 123 एमएम बारिश ने यमुना का जलस्तर बढ़ाया है।

तस्वीरों में: भारी बारिश से फिर उफनी यमुना
विज्ञापन


हरियाणा से शनिवार को लगातार कई घंटे छोड़ा गया पानी सोमवार से दिल्ली पहुंचने लगेगा। प्रशासन ने कहा कि खादर में वापस लौट चुके लोगों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, कई इलाकों में अभी भी लोग टेंट में रह रहे हैं इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है। हालांकि, रविवार को हरियाणा से बड़ी मात्रा में पानी नहीं छोड़ा गया।

पल-पल बढ़ता जलस्तर

रविवार शाम 5.00 बजे---204.9 मीटर
खतरे का निशान---204.83 मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed