फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yamuna mukti yatra

दिल्ली में आज दाखिल होगा जनसैलाब

Sun, 10 Mar 2013 01:08 AM IST
फरीदाबाद/नई दिल्ली/ब्यूरो
फरीदाबाद/नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 10 Mar 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
yamuna mukti yatra

यमुना पदयात्रा रविवार को दिल्ली में प्रवेश करेगी। पदयात्रा बदरपुर बॉर्डर के पास डेरा डालेगी।

विज्ञापन


यमुना शुद्धिकरण को निकली पदयात्रा में भारी भीड़ से दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने के डर से दिल्ली पुलिस बेचैन थी।

दिल्ली पुलिस के चार डीसीपी शनिवार दोपहर को यमुना रक्षक दल के प्रतिनिधियों से फरीदाबाद में मिले। पहले दौर की वार्ता विफल रही।

पुलिस का कहना था कि ट्रैक्टर दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगे और रामलीला मैदान में रुकने की अनुमति दो दिन की होगी। यमुना रक्षक दल ट्रैक्टर ले जाने और समाधान नहीं होने तक जंतर-मंतर पर रुकने के लिए अड़ गया। इसके कुछ देर बाद दूसरे दौर की वार्ता हुई।

इसमें तय हुआ कि पदयात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी और उसका रविवार का पड़ाव सरिता विहार में होगा, लेकिन बाद में इसे बदलकर बदरपुर कर दिया गया। दल के प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन की अनुमति देने को तैयार हो गई है। 11 से 13 मार्च तक के लिए अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन


सरिता विहार में पुलिस ने जो जगह दिखाई थी वहां इतनी गंदगी थी कि लोग बीमार पड़ जाते। अब बदरपुर बॉर्डर के आसपास ही डेरा जमेगा।
-जयकृष्ण दास महाराज अध्यक्ष, यमुना रक्षक दल

जंतर-मंतर पर पहले ही काफी लोगों को प्रदर्शन की अनुमति दी जा चुकी है। अगर पदयात्रा में शामिल सभी लोग वहां पहुंच जाते तो कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसबीएस त्यागी, नई दिल्ली जिले के उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed