फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yamuna in delhi carries drains not water says sc

यमुना में पानी नहीं, गंदगी बहती है: सुप्रीम कोर्ट

Tue, 04 Dec 2012 11:37 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 04 Dec 2012 11:37 PM IST
विज्ञापन
yamuna in delhi carries drains not water says sc

अरबों खर्च करने के बावजूद यमुना मैली की मैली है। इस पर अपनी नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक स्थिति है। 12 हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद यमुना नदी एक गंदा नाला बनी हुई है।

विज्ञापन


सर्वोच्च अदालत ने सलाह दी कि दिल्ली से सटे हुए शहरों से सारी गंदगी इसी नदी में डाली जा रही है, जिसे रोका जाना बेहद जरूरी है। स्वतंत्र कुमार और मदन बी लोकुर की बेंच ने अवलोकन किया कि दिल्ली में यमुना नदी में पानी नहीं गंदगी बहती है।
विज्ञापन


बेंच ने आम आदमी के हजारों करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद नदी को साफ नहीं कर पाने के लिए सरकार को लताड़ लगाई। बेंच ने कहा, ‘क्या हम नालों को दिल्ली से 30-40 किमी बाहर ले जाकर इसके पानी को रिसाइकल कर सकते हैं। बंद नालों के रूप में इसे वहां पर भेजा जाना चाहिए, जहां पर सरकार को अपना प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए उपयुक्त जमीन मिल सके।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई से जुड़े प्रोजेक्ट में सरकारी विभाग एक दूसरे का सहयोग नहीं कर रहे हैं। यह बेहद दुख की बात है कि इस ढंग से यमुना कभी भी साफ नहीं हो सकती। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और दिल्ली जल बोर्ड गंदगी के लिए एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। इसी संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी की। आपसी सहयोग न करने की वजह से ही यमुना की यह हालत हुई है। उन्होंने आईआईटी, दिल्ली और रूड़की से इस प्रोजेक्ट में मदद लेने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed