{"_id":"50ec18f8-6ca7-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"yamuna-expressway-40-vehicles-fought","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस-वे पर 40 वाहन भिड़े","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यमुना एक्सप्रेस-वे पर 40 वाहन भिड़े
ग्रेटर नोएडा/ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
कोहरे ने शुक्रवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर जमकर कहर ढाया। अकेले यमुना एक्सप्रेसवे पर 40 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। जेवर टोल पर केवल एक बूथ चलाने के कारण एक के बाद एक 16 वाहन आपस में भिड़ गए। इनमें सवार करीब दस लोग घायल हुए।
विज्ञापन
उधर, रबूपुरा के भाईपुरा गांव के पास डिवाइडर से टकराई महिंद्रा पिकअप के चलते 18 वाहन आपस में भिड़ गए। दूसरी ओर, बीआईसी ट्रैक के सामने एक खराब खडे़ ट्रक से मारुति कार की टक्कर हो गई। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची व दो महिलाओं समेत पांच घायल हुए। जेवर में एक कैंटर में पीछे से दूसरा कैंटर घुस गया।
विज्ञापन
इसके अलावा, ऑल्टो कार बस में जा भिड़ी। ग्रेटर नोएडा में एलजी चौक के पास भी एक ट्रक से दो कारें भिड़ गईं। एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर डिवाइडर पर चढ़ी कार में पीछे से पांच कारों ने टक्कर मार दी। जीटी रोड पर भी कई स्थानों पर कारों के आपस में टकराने से 12 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन