फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yakub collects money to terrificly mumbai

257 लोगों की जान लेने वाले धमाकों में क्या था याकूब का रोल

Thu, 30 Jul 2015 11:52 AM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, मुंबई
राजीव कुमार/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 30 Jul 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
yakub collects money to terrificly mumbai

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 1993 में एक साथ 12 स्थानों पर सिलसिलेवार बम धमाके की घटना देश में सबसे बड़ा हमला था। पहली बार देश ने सीरियल बम ब्लास्ट के भयानक दंश को झेला था।

विज्ञापन


इस धमाके का मास्टरमाइंड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम था, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की छत्रछाया में कराची में चैन से रह रहा है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट याकूब मेनन ने मुंबई को दहलाने के लिए हवाला के जरिए पैसे जुटाए थे।
विज्ञापन


गिरफ्तारी से पहले वह सीए फर्म चलाता था और इसके माध्यम से वह अपने बड़े भाई टाईगर मेनन के कालेधन का कारोबार संभालता था।

अब्दुल रज्जाक मेनन उर्फ याकूब मेनन ने मुंबई में बम धमाके की साजिश रची थी। मामले की टाडा कोर्ट में पैरवी करने वाले सरकारी वकील उज्वल निकम बताते हैं कि इस हमले की साजिश दुबई में रची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश छोड़कर भाग गया था याकूब

yakub collects money to terrificly mumbai

उसके बाद इसके लिए पैसे जुटाने की जिम्मेदारी याकूब मेनन को सौंपी गई थी। हवाला के जरिए पैसा इकट्ठा करने के बाद याकूब ने 15 लोगों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग के लिए भेजा था और उनके लिए हवाई जहाज का टिकट भी उपलब्ध कराया था।

सिलसिलेवार बम धमाके से पहले याकूब देश छोड़कर भाग गया था। ऐसे में उसके खिलाफ आरोप साबित करना बड़ी चुनौती थी। दो साल बाद 1994 में नेपाल के काठमांडू से सीबीआई ने उस गिरफ्तार कर लिया था।

टाडा कोर्ट ने 27 जुलाई 2007 को 53 वर्षीय याकूब समेत 11 लोगों को फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए 10 दोषियों की मौत की सजा को उम्र कैद में बदल दिया था कि इनकी भूमिका याकूब मेनन से अलग थी।

धमाके में 257 लोगों की गई थी जान

yakub collects money to terrificly mumbai

हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने के बाद याकूब मेनन ने राष्ट्रपति के यहां भी दया याचिका दायर की थी, जिसे पिछले साल ही खारिज कर दिया गया था। उसके बाद से याकूब मेनन नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद है।

12 मार्च 1993 को मुंबई में 12 जगहों पर सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोगों की जान चली गई थी और 750 लोग जख्मी हो गए थे।

ये धमाके इतने भयावह थे कि पूरा शहर ही दहल गया था। इसी दिन बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की 28 मंजिला इमारत में भी बम धमाका हुआ था, जिसमें 50 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed