फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   wrong coding on the copies of up board

यूपी बोर्ड: कॉपियों पर गलत कोडिंग, फंसे सकता है रिजल्ट

Wed, 17 Feb 2016 07:54 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 07:54 AM IST
विज्ञापन
wrong coding on the copies of up board

यूपी बोर्ड की ओर से 18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रयोग में आने वाली उत्तर पुस्तिकाएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं पर गलत कोडिंग हो गई है, जिससे परीक्षा के बाद परिणाम घोषित करने में परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से भेजी गई कापियों पर गलत तरीके से कोडिंग करने से बीच में कई नंबर गायब हैं। यह गलती परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों एवं परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर यूपी बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा में इस बार कोडिंग वाली कापियों की व्यवस्था लागू की गई है। कापियों पर गलत तरीके से कोडिंग किए जाने से प्रधानाचार्य परेशान हैं। उनका कहना है कि एक कापी पर दो-दो नंबर पड़े हैं, कुछ नंबरों की कापियां गायब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपी गायब किए जाने का आरोप

wrong coding on the copies of up board

ऐसे में परीक्षा के दौरान बोर्ड और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों पर कापी गायब कराने का आरोप लग सकता है। यूपी बोर्ड की इस लापरवाही से केंद्र व्यवस्थापक परेशान हैं।

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के एसपी तिवारी का कहना है कि बोर्ड की ओर से कहा गया है कि कोड वाली कापी को वितरण के बाद परीक्षा के अंत में प्रयोग किया जाए, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक दूसरे दिन प्रयोग करने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोड वाली कापी को परीक्षा के अंत में प्रयोग करने का निर्णय परेशानी वाला है। कापी के गलत प्रयोग पर परीक्षार्थी एवं केंद्र व्यवस्थापक परेशानी में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed