{"_id":"2dfd85b0-5e7a-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"wrist-watch-save-you-from-flirting","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से बचाएगी कलाई घड़ी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
छेड़खानी से बचाएगी कलाई घड़ी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 15 Jan 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। सरकार एक ऐसी कलाई घड़ी विकसित करने पर विचार कर रही है, जो आपात स्थिति में उसे पहनने वाले की आवाज पर पुलिस और रिश्तेदारों को अलर्ट मैसेज भेजने में सक्षम होगी। इस उपकरण में 30 मिनट तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी होगी। इसकी कीमत 500 से 700 रुपये के बीच हो सकती है।
विज्ञापन
इस बारे में दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने सोमवार को यहां कहा कि अभी यह योजना वैचारिक स्तर पर है। हम अगले चार हफ्तों में योजना को पुख्ता कर लेंगे और उसके बाद सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डीएसी) सहित अन्य संस्थानों के साथ मिलकर इस पर काम शुरू कर सकते हैं। हमें इस तरह के उपकरण को तैयार करने में छह महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने साथ ही कहा कि यह उपकरण केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि सभी के लिए उपयोगी साबित होगा। सिब्बल से जब इसकी कीमत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर यह 5-7 हजार की होगी तो इसका कोई फायदा नहीं है। इसलिए इसकी कीमत कम से कम रखने की कोशिश की जाएगी। यह 500 से 700 रुपये हो सकती है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
कैसे काम करेगी डिवाइस:-
मान लीजिए इस घड़ी को पहनने वाला व्यक्ति संकट में है। अब यदि उसने हेल्प मी कहकर मदद मांगी तो घड़ी में लगा जीपीएस सिस्टम शुरू हो जाएगा। साथ ही जिन लोगों के नंबर घड़ी के सिस्टम में मौजूद होंगे, उनके पास भी सूचना पहुंच जाएगी कि आप कहां है और वहां क्या हो रहा है। इसमें वीडियोग्राफी की भी सुविधा होगी।