फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   worm found in fried chicken of kfc

‘केएफसी’ के फ्रायड चिकन में मिला कीड़ा, आउटलेट बंद

Tue, 09 Oct 2012 03:21 PM IST
तिरुवनंतपुरम/इंटरनेट डेस्क
तिरुवनंतपुरम/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Oct 2012 03:21 PM IST
विज्ञापन
worm found in fried chicken of kfc
अमेरिकी ब्रांड केएफसी के चिकन में कीड़े निकलने के बाद ‘केएफसी’ के संबधित आउटलेट को बंद कर दिया गया है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने रेस्टारेंट से खाने के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों ने दावा किया कि आउटलेट में छापेमारी के दौरान उन्हें बासी चीजें भी मिलीं। उन्होंने तत्काल आउटलेट को अस्थायी तौर पर बंद करने का नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केएफसी (केनटकी फ्राइड चिकेन) के एक रेस्टोरेंट में सोमवार सुबह एक ग्राहक के फ्राइड चिकन में कीड़े मिले थे। पारोडे में रहने वाले शाजू नाम के एक अप्रवासी भारतीय जब अपने परिवार के साथ केएफसी पहुंचे तो उन्होंने फ्रायड चिकन का ऑर्डर दिया। इसके बाद उनकी पत्नी ने 18 महीने के अपने बच्चे को इसका एक पीस दिया। लेकिन वे यह देखकर चौंक गए कि इसमें कीड़े कुलबुला रहे थे। शिजू ने बताया कि जब उन्होंने इस चिकन को ध्यान से चेक किया तो उसमें कीडे़ ही कीड़े थे।
विज्ञापन


इस बाद शिजू ने केएफसी के कर्मियों को कीड़ों के बारे में बताया तो उन्होंने दूसरा चिकन देने का वादा किया, लेकिन शिजू ने कहा कि वह केएफसी की शिकायत फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को करेंगे। इसके बाद कर्मचारी विनती करने लगे कि वह शिकायत न करें। लेकिन शिजू के ना करने के बाद कर्मचारी उनकी प्लेट छीनने लगे। शिजू ने उनका विरोध किया और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फूड सेफ्टी कमिश्नर की अगुवाई में टीम ने केएफसी में छापेमारी की जिसमें पाया कि शिकायत सही है। चिकन में कीड़े मिले हैं। केएफसी को तुरंत बंद कर नमूनों को जांच के लिए भेजा दिया गया। दूसरी ओर, केएफसी के प्रवक्ता का कहना है कि हमारे रेस्टारेंट में स्थानीय अधिकारियों द्वारा जांच की गई है। हम उन्हें पूरा सहयोग दे रहे हैं। हम अपने ग्राहकों को सबसे बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed