फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   world's most jobs are found here

..तो यहां मिलती हैं दुनिया की सबसे ज्यादा नौकरियां

Mon, 29 Jun 2015 04:25 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
world's most jobs are found here

विश्व के सबसे बड़े नियोक्ताओं में भारतीय रेल और सेना शामिल हैं जिन्होंने कुल मिलाकर 27 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया हुआ है। हालांकि, अक्सर ऐसा कहा जाता है कि भारतीय रेल विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है, लेकिन वास्तविकता यह नहीं है।

विज्ञापन


विश्व के सबसे बड़े नियोक्ताओं की सूची में भारतीय रेल आठवें स्थान पर है, जहां 14 लाख लोग नौकरी करते हैं। भारतीय रेल के तुरंत बाद भारतीय सेना का स्थान है, जिसने 13 लाख लोगों को रोजगार दिया हुआ है।
विज्ञापन


वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम द्वार प्रकाशित एक शोध के अनुसार, अमेरिकी रक्षा विभाग विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है जिसमें 32 लाख कर्मचारी काम करते हैं।

दूसरे स्थान पर 23 लाख लोगों को रोजगार देने वाली चीन की पिपुल्स लिबरेशन आर्मी और तीसरे स्थान पर 21 लाख लोगों को नौकरी पर रखने वाली अमेरिका की सुपरमार्केट चेन वालमार्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी रक्षा विभाग है विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता

world's most jobs are found here

रिपोर्ट के अनुसार, वालमार्ट के 1,75,000 कर्मचारी ब्रिटेन के सुपरमार्केट चेन एस्डा के लिए काम करते हैं। मैकडोनाल्ड्स विश्व का चौथा सबसे बड़ा नियोक्ता है। इस कंपनी में 19 लाख कर्मचारी काम करते हैं।

हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, अगर इसकी फ्रैंचाइजी में काम करने वाले लोगों की संख्या को न जोड़ें तो इसके कर्मचारियों की संख्या घट कर 4,20,000 रह जाती है।

ब्रिटेन का नेशनल हेल्थ सर्विस विश्व का पांचवां सबसे बड़ा नियोक्ता है जिसमें 17 लाख लोग काम करते हैं। छठे स्थान पर चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन है जहां 16 लाख लोग काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed