{"_id":"290671d0-d971-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"world-s-first-flying-car-on-sale-want-to-buy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकाऊ है दुनिया की पहली उड़ने वाली कार, खरीदेंगे? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिकाऊ है दुनिया की पहली उड़ने वाली कार, खरीदेंगे?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Jun 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी रोज सुबह-शाम लगने वाले जाम से परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यह कार खरीदकर आप जाम से भी बच सकते हैं और एक एंटीक सामान भी घर ला सकते हैं।
विज्ञापन
दुनिया की पहली उड़ने वाली कार बिक रही है और इसके दाम हैं 10 लाख डॉलर। अमेरिकी डिजाइनर मोल्टन टेलर की ओर से 1949 में डिजाइन यह खास एयरोकार सड़कों पर भी चलती है और उड़ान भी भर सकती है।
विज्ञापन
इसमें से फ्लाइट सिस्टम हटाया जा सकता है और दोबारा लगाया भी जा सकता है। 177 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छूने वाली इस कार में ऐसे पंख लगे हैं, जो फोल्ड भी हो जाते हैं, ताकि सड़क पर चलते हुए इसमें परेशानी न हो।
विज्ञापन
वास्तविक प्रोटोटाईप के साथ ऐसे चार मॉडल और बनाए गए थे। एविएशन एक्सपर्ट ग्रेग हेरिक ने कहा, 'उस वक्त यह 20वीं सदी के डिजाइन का चरम था। उस दौर में ऐसा कुछ और नहीं था और डिजाइन ने काफी निगाहें खींची थीं।'
उन्होंने कहा, 'यह दुनिया भर के अखबारों, पत्रिकाओं, किताबों और टीवी शो में छाई हुई थी।'