वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर देखिए इतिहास बन चुके ये कैमरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लम्हे को कैद कर लेने की क्षमता रखने की कला फोटोग्राफी में ही संभव है।
सवा सौ साल से ज्यादा का सफर तय कर चुकी फोटोग्राफी ने आधुनिक इतिहास को आकार लेते देखा है।
19 अगस्त यानी फोटोग्राफी दिवस पर हम कुछ फोटोग्राफर्स के कुछ पुराने कैमरे आपके सामने पेश कर रहे हैं। जिन्होंने इन कैमरों को आज भी सहेज कर रखा है। उस समय शानदार तस्वीरें उतारने वाले ये कैमरे आज खुद में एक दिलचस्प तस्वीर बन गए हैं।
ये है 70 साल पुराना वैलो कैमरा
तस्वीर में नजर आ रहा ये कैमरा करीब 70 साल पुराना है। इस कैमरे में 10 गुणा 12 इंच की बड़ी निगेटिव शीट इस्तेमाल होती थी।
दिन में और बल्ब की रोशनी में इसमें फोटोग्राफी की जा सकती थी। इसके अलावा एक ट्रे में फास्फोरस डालकर उसे माचिस से जलाकर भी फ्लैश का काम लिया जाता था।
हालांकि उस समय इससे ज्यादा एडवांस कैमरे आ चुके थे लेकिन वह बहुत ज्यादा कीमत के और पहुंच से बाहर होते थे। इसलिए शानदार परिणाम के साथ ही इसका इस्तेमाल लोकप्रिय था।
ये कैमरा फोटोग्राफर रमेश चंद्र गुप्ता के पास है और वे इसी कैमरे का इस्तेमाल करते थे।
करीब 50 साल पुराना फोल्डिंग कैमरा
करीब 50 साल पुराने इस कैमरे में 12 एक्सपोजर की फिल्म इस्तेमाल होती थी। चमड़े की वैलो आगे की ओर खुलती थी।
उस समय इस कैमरे की कीमत करीब 500 रुपये थी।
इस कैमरे का फोकस एडजस्ट करना और आउटडोर में ले जाना सुविधा जनक था।
फोटोग्राफर राधेश्याम शर्मा इस कैमरे का इस्तेमाल करते थे और उनके पास ये कैमरा है।