फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   world oldest women is fit

ये हैं दुनिया की सबसे अधिक उम्र की फिट महिला

Sun, 10 May 2015 09:41 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
world oldest women is fit

116 वर्ष की दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला अपनी उम्र को मात दे रही हैं। मलयेशिया में जोहोर की रहने वाली महिला याती मुसदी की आंखों की रोशनी व याददाश्त पर उम्र का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

विज्ञापन


वह सुनने के लिए किसी भी प्रकार के उपकरण का प्रयोग नहीं करती हैं। मलयेशियाई डाइजेस्ट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 27 अप्रैल 1899 को जन्मी मुसदी का रिकार्ड नेशनल रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ऑफ मलेशिया रिकॉर्ड में दर्ज है।
विज्ञापन


अमेरिका की जेरोंटोलोजी रिसर्च ग्रुप ने 115 वर्षीय जेरालीन टैली का दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला के रूप में चिह्नित किया था।

'मैं चश्मे का प्रयोग नहीं करती'

world oldest women is fit

इस घोषणा के कुछ दिन बाद ही उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मुसदी उनका स्थान हासिल करेंगी। मुसदी अपनी लंबी उम्र के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हैं।

उनका कहना है कि मेरी आंखों की रोशनी बिल्कुल ठीक है और मैं चश्मे का प्रयोग नहीं करती हूं। लंबी उम्र के लिए खानपान के बारे में मुसदी का कहना है कि वे कोई विशेष आहार नहीं लेती हैं।

मुसदी के अनुसार वह सुबह दूध के साथ ब्रेड या बिस्कुट, दोपहर में थोड़ा चावल और सब्जी खाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed