फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   world Change the view of India: Modi

भारत को देखने का नजरिया बदले दुनिया: मोदी

Sun, 12 Apr 2015 07:58 AM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
world Change the view of India: Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वॉर मेमोरियल का दौरा करने के बाद आयोजित एक समारोह में कहा कि अब दुनिया को भारत को देखने का नजरिया बदलना चाहिए। दुनिया ये समझे कि भारत एक ऐसा देश है जो औरों के लिए बलिदान करता है।

विज्ञापन


उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग दोहराते हुए कहा कि वे दिन चले गए, जब भारत अनुरोध करता था। अब वह अपना हक मांगता है। पूरी दुनिया की निगाहें इस समय भारत पर लगी हुई हैं, जहां की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से बढ़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रथम विश्वयुद्ध की याद में बने वार मेमोरियल पर अगर वह नहीं जाते तो एक कसक सी रह जाती। पीएम ने कहा कि वॉर मेमोरियल पहुंचकर उनके रोंगटे खडे़ हो गए और मन में गौरव का अनुभव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों सालों में आक्रमण का कोई इतिहास नहीं

world Change the view of India: Modi

पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के हजार वर्षों के इतिहास में आक्रमण या युद्ध का कोई नामोनिशान नहीं है। हमने शांति के लिए जान दी है। यह ऐसा देश है जिसका शांति का इतिहास है। इसलिए हमें जवानों की शहादत याद रखनी चाहिए।

क्योंकि जो समाज इतिहास को भूल जाता है, वो इतिहास बनाने की ताकत खो देता है। 14 लाख सेना के जवानों ने किसी दूसरे के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। प्रथम विश्वयुद्ध में 75,000 भारतीय सैनिकों ने अपना बलिदान दिया।

मौका है शांतिदूतों के सम्मान का
भारतीय पीएम ने कहा कि दुनिया में शांति कायम करने के लिए हिंदुस्तानी सैनिकों ने अपनी ताकत खपाई है। आज यूएन की पीसकीपिंग फोर्स में सबसे ज्यादा हिंदुस्तान के सैनिकों का योगदान है। शांति का झंडा उठाकर चलने वाला देश यूएन में सुरक्षा परिषद में एक स्थाई सीट के लिए तरस रहा है। आज मौका है प्रथम विश्वयुद्ध के सौ साल पूरे होने के अवसर पर ऐसे शांतिदूतों को सम्मानित करने का, गांधी और बुद्ध की धरती को सम्मानित करने का।

पासपोर्ट के रंग बदले, मगर हमारा खून एक

world Change the view of India: Modi

उन्होंने कहा कि पासपोर्ट के रंग आज भले ही बदल गए होंगे, मगर हमारे आपके खून का रंग कभी नहीं बदलेंगे। क्योंकि हमारा रंग तो हमारे डीएनए में है।

पर्यटकों को भारत बुलाने आया हूं
मोदी ने भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि एक समय वह फ्रांस में बतौर पर्यटक भारत आए थे, मगर आज वह पर्यटकों को भारत लाने के लिए आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed