{"_id":"21b7a726-da6d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"world-bank-will-give-fund-to-india-for-energy-efficient-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम बिजली खाने वाले पंखों के लिए पैसा देगा वर्ल्ड बैंक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कम बिजली खाने वाले पंखों के लिए पैसा देगा वर्ल्ड बैंक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 21 Jun 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शायद आपको इस बात का अंदाजा न हो कि आपके घर में लगा एक पंखा कुल बिजली खपत का करीब 15 प्रतिशत तक हिस्सा खा जाता है, लेकिन अब ऐसा पंखा बन सकता है, जो बिजली का बिल घटा देगा। यह खास पंखा 50 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च करेगा।
विज्ञापन
वर्ल्ड बैंक भारत को ऐसे पंखों के उत्पादन के लिए पांच करोड़ डॉलर देने वाला है। यह रकम ऊर्जा मंत्रालय के तहत आने वाले ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशियेंसी (बीईई) को मिलेगी, ताकि भारत 50 लाख ऐसे पंखों का उत्पादन कर सके। इससे भारत में हर दिन 100 मेगावॉट बिजली की बचत होगी।
विज्ञापन
आमतौर पर सामान्य पंखा 70 वॉट तक बिजली की खपत करता है, जबकि नया पंखा 35 वॉट तक बिजली की खपत करेगा।
वर्ल्ड बैंक के भारत प्रमुख ओनो रुह्ल का कहना है, 'हमारा उद्देश्य भारत के पंखा उद्योग को कम बिजली खर्च करने वाले पंखे बनाने के लिए नई तकनीक अपनाने में सहायता देना है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत में पंखा बहुत ज्यादा इस्तेमाल होते हैं और बिजली की काफी खर्च करते हैं। ऐसे में अधिक उपयोग होने वाले इस उपकरण में निवेश करना सही फैसला है।
कंपनियों को मिलेगी आर्थिक सहायता
यह योजना बीईई द्वारा चुनी गई पंखा कंपनियों को उच्च ऊर्जा दक्षता की तकनीक के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी।
इस प्रोजेक्ट के साथ सरकार अपने नेशनल मिशन ऑन एनहांस्ड एनर्जी एफिशियेंसी (एनएमईई) को प्रोत्साहन देने की कोशिश करेगी। इस योजना का मकसद 2014-15 तक भारत में कार्बन उत्सर्जन को 98 मिलियन टन तक घटाना और 19 गीगावॉट की बचत करना है।