फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Work or take VRS:Gadkari to officers

गडकरी ने बाबुओं से कहा, काम करो या वीआरएस लो

Fri, 02 Oct 2015 11:55 PM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Work or take VRS:Gadkari to officers

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि वे फाइलों को दबाकर न बैठें, बेहतर काम करें या फिर वीआरएस ले लें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि देश में विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना विकसित करने के लक्ष्य को हासिल करने की राह में वे बाधा न बनें। हर रोज 100 किमी रोड बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए गडकरी ने कहा कि नौकरशाही के जाल और लालफीताशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


अगर कोई अधिकारी ऐसा करता है तो उसे सिस्टम को ठीक करने के लिए बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत में निवेश करने के लिए तैयार है, खासकर हाईवे सेक्टर में, लेकिन हम अपना बजटीय आवंटन का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें तेजी से मंजूरी देने, जल्द से प्रोजेक्ट रिपोर्ट को तैयार करवाने की जरूरत है, लेकिन अधिकारी फाइलें दबाकर बैठे हैं।

अधिकारी अटका रहे फाइलें

Work or take VRS:Gadkari to officers

वे फैसले नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो काम करना नहीं चाहते वे कृपया वीआरएस ले लें। हमें सकारात्मक नजरिये से काम करने वाले लोग चाहिए। ऐसी सोच बदलने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों का प्रदर्शन ऑडिट करवाया जाएगा। जो अधिकारी काम नहीं करते हैं उन्हें दंडित करने में हम पीछे नहीं हटेंगे। सड़क संपदा प्रबंधन पर एक कार्यशाला में गडकरी ने ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली सड़क निर्माण में तेजी लाने पर जोर दे रहे हैं। परियोजनाओं में तेजी लाए बिना हर रोज 100 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed