फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   word 'Hindu' invented by muslims says veerappa moily.

कांग्रेस नेता ने कहा 'हिंदू' मुसलमानों की खोज

Thu, 25 Sep 2014 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Sep 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
word 'Hindu' invented by muslims says veerappa moily.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने हिंदू शब्द को लेकर एक बयान दिया जो विवादों में आ गया है।

विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ नेता मोइली ने बंगलौर में एक पुस्तक विमोचन के दौरान कहा कि भारतीय लोगों के लिए हिंदू शब्द का इस्तेमाल मध्यकाल में यहां पर आए मुसलमानों ने किया।

उन्होंने कहा कि वह देश्ा के लोगों को बांटने के लिए भारतवासियों को हिंदू नाम दिया है। इतना ही नहीं अपनी बात को सही साबित करने के लिए तर्क भी दिया।

अपने बयान को सही ठहराने के लिए उन्होंने कहा हिंदू शब्द का इस्तेमाल हिंदू धर्म के किसी भी धार्मिक ग्रंथों जैसे पुराणों, बेद, उपनिषद और श्रुतियों में में भी वर्णन नहीं मिलता।
विज्ञापन


उनके इस बयान के विरोध में धार्मिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है।

मोइली के विरोध में कूदे नेता

word 'Hindu' invented by muslims says veerappa moily.

वीरप्पा मोइली के बयान 'हिंदू शब्द मुसलमानों का इजाद किया हुआ शब्द है' के विरोध में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देव गौड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व प्रधानमंत्री गौड़ा ने अपील है कि वह मोइली जैसे बयान न दें। क्योंकि ऐसे बयान हमें प्राचीन काल, मध्यकाल आदि की ध्यान दिलाते हैं तो ठीक नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि 'क्या हम शांति से नहीं जी सकते?'

इसके अलावा श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने भी इस बयान को लेकर मोइली की निंदा की है।

गौरतलब है कि मोइली ने अपने बयान के साथ जातिवाद का सवाल भी उठाया और मोदी सरकार से गुजारिश की वह इसके लिए तुरंत और सख्त कानून बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed