{"_id":"dbe1d7f4-24fe-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"womes-saw-moon-in-karwa-chauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागिनों ने किया ‘चांद’ का दीदार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुहागिनों ने किया ‘चांद’ का दीदार
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Nov 2012 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूचे उत्तर भारत में सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ शुक्रवार को पूरे रस्मो-रिवाज के साथ मनाया गया। दिल्ली और एनसीआर में भी सजी-धजी महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर अपने जीवन साथी के दीर्घायु होने की दुआ मांगी। देर रात चांद का दीदार करने के बाद महिलाओं ने अपना व्रत खोला।
विज्ञापन
परंपरा के मुताबिक करवा चौथ के दिन मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है, इसलिए जगह-जगह मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। शुक्रवार को सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा। कामकाजी महिलाएं की दफ्तरों में उपस्थिति काफी कम रही।
विज्ञापन
शाम होते ही पारंपरिक परिधानों और आभूषणों से सजीं सुहागिनों की आभा देखते ही बनती थी। देर रात जैसे ही चांद दिखा, सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर चलनी से अपने ‘चांद’ का दीदार किया और अपने लंबे सुहाग के लिए वर मांगा।
विज्ञापन