फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'women who make love should be hang'

'यौन संबंध बनाने वाली हर औरत को मिले फांसी'

Fri, 11 Apr 2014 12:32 PM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
'women who make love should be hang'

एक बेहद ही आपत्तिजनक बयान में महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा है कि किसी पुरुष से शारीरिक संबंध बनाने वाली सभी महिलाओ को भी फांसी पर लटका देना चाहिए। आजमी ने कहा कि अगर कोई औरत (विवाहित हो या अविवाहित) किसी मर्द से सहमति या बिना सहमति के यौन संबंध बनाती है, तो उसे फांसी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

दरअसल पत्रकार आजमी से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया लेने गए थे जिसमें मुलायम ने रेप के आरोपियों को फांसी की सजा की मुखालफत की थी। लेकिन पत्रकारों को आजमी से और भी ज्यादा विवादित बयान सुनने को मिले।

विज्ञापन

बलात्कारी को फांसी, लेकिन औरतों का क्या

'women who make love should be hang'

आजमी ने कहा कि हमारे देश का कानून अजीब है। यहां बलात्कारियों को तो मौत की सजा मिलती है लेकिन महिलाओँ को कोई सजा नहीं मिलती। आखिर औरत भी तो बराबर की दोषी है।

छुओ तो शिकायत, न छुओ तो भी शिकायत

आजमी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि हमारे देश में सहमति से सेक्स को तो सही माना जाता है। लेकिन कोई एक पक्ष शिकायत कर दे तो ये रेप का मामला बन जाता है। इस तरह के मामले खूब आते है। लड़कियों किसी के छूने पर भी शिकायत करती है और कोई न छुए तो भी शिकायत करती हैं। लेकिन इन मामलों में एक मर्द का सम्मान खत्म हो जाता है।

आजमी ने कहा कि इसलाम में रेप की सजा फांसी है। लेकिन यह सजा पुरुष को ही क्यों मिले। यहां औरत को भी फांसी पर लटकाना चाहिए।

आजमी ने सुझाया समाधान

'women who make love should be hang'

इस समस्या का समाधान पूछने पर आजमी बोले कि अगर कोई महिला (विवाहित हो या अविवाहित) किसी पुरुष के साथ सहमति या गैर सहमति से संबंध बनाती है तो महिला को भी फांसी पर लटका देना चाहिए। ये सही होगा कि दोनों को ही फांसी पर लटका देना चाहिए।

दूसरी तरफ आजमी के बेटे फरहान आजमी अपने पिता की बात से सहमत होते नहीं दिखे। फरहान ने कहा कि मुझे ये सही नहीं लगता। फांसी के आरोपी को हजार बार फांसी होनी चाहिए। मेरी भी पांच बहनें हैं और मेरे घर के सभी सदस्य ऐसा ही सोचते हैं।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed