{"_id":"5dc34c73800a04f1779550ef9cab7741","slug":"women-throw-slipper-on-deputy-chief-minister-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पर चप्पल फेंकी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पर चप्पल फेंकी
एजेंसी/गढ़चिरौली
Updated Wed, 13 Aug 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
अलग विदर्भ राज्य की मांग करने वाली एक महिला कार्यकर्ता ने मंगलवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार पर चप्पल फेंकी। पवार यहां से करीब 35 किमी दूर चमरोसी में एनसीपी की एक रैली हिस्सा ले रहे थे।
विज्ञापन
उनके साथ राज्य के गृह मंत्री आर आर पाटिल और महाराष्ट्र एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तात्करे भी मौजूद थे। जनसभा में मौजूद महिला की पहचान शोभा मास्की के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उसने कथित तौर पर पवार की तरफ चप्पल फेंकी, लेकिन वह बच गए। पुलिस ने तुरंत महिला को पकड़ा और हिरासत में ले लिया।