फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   women should not venture out with males says abu azmi

गैर पुरुषों के साथ न घूमें महिलाएं: आजमी

Tue, 08 Jan 2013 08:55 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 08 Jan 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
women should not venture out with males says abu azmi

दिल्ली गैंगरेप की घटनाओं के बाद नेताओं की बेकाबू जुबान संभलने का नाम नहीं ले रही है। अब सपा नेता अबू आजमी ने महिलाओं को नसीहत दी है कि उन्हें किसी गैर पुरुष के साथ घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। आजमी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत की उस बात का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि दुष्कर्म की ज्यादा घटनाएं शहरों में होती हैं, गांवों में नहीं।

विज्ञापन


आजमी ने कहा कि महिलाओं को अपने रिश्तेदार के अलावा किसी अन्य पुरुष के साथ घर से बाहर नहीं घूमना चाहिए। किसी गैर पुरुष के साथ रात में घूमने की आखिर जरूरत क्या है। यह सब बंद होना चाहिए। दिल्ली गैंगरेप जैसी घटनाएं पश्चिमी संस्कृति के असर के चलते ही होती हैं।
विज्ञापन


वह इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने से पुरुष उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। लड़कियों के ऐसे कपड़ों के चलते ही दुष्कर्म के मामलों में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि गांवों में दुष्कर्म की घटनाएं कम हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमी ने कहा कि यदि कोई लड़की अपने प्रेमी के साथ होटल में जाती है और शिकायत नहीं करती तो कोई मुद्दा नहीं बनता है। लेकिन यही लड़की प्रेमी के साथ होटल में जाती है। किसी को नहीं पता कि अंदर क्या होता है। बाद में लड़की शिकायत कर देती है तो लड़के को फांसी पर चढ़ा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed