फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   women's fair in men's world.

'मर्दों के देश' में लगाया गया लड़कियों का मेला

Mon, 06 Oct 2014 08:10 AM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 08:10 AM IST
विज्ञापन
women's fair in men's world.

पंजाब भारत के उन राज्यों में है जहाँ लड़कों के मुक़ाबले लड़कियों की संख्या सबसे कम है। भारत के जिन राज्यों में कन्या भ्रूण हत्या सबसे अधिक होती है उनमें भी पंजाब का नाम शुमार होता है।

विज्ञापन


पंजाब की रहने वाली 80 वर्षीय जगत कौर अपने मायके में तक़रीबन 40 साल बाद आई हैं। उनके मायके के सभी लोग शहरों में चले गए हैं।

एक ही गांव में पैदा होने और साथ पढ़ने के बावजूद जसविंदर कौर और जसवीर कौर 22 साल बाद मिली हैं। बचिंत कौर 70 साल की हैं और 20 साल बाद मायके आई हैं।

गुरुदेव कौर ने बताया कि उनकी शादी देश के बंटवारे के दो साल बाद हुई थी। वह ख़ुशी-ग़म के मौक़ों पर मायके आती रहती हैं पर बचपन की सहेलियों से शादी के बाद पहली बार मिली हैं। गुरुविंदर और जसवीर जैसी ढेरों सहेलियों को मिलाया एक ऐसे मेले ने जिसका आयोजन लड़कियों ने किया और उसमें शामिल भी केवल लड़कियाँ ही हुईं।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी रिपोर्ट
मिलन मेले का आयोजन लड़कियों के हाथ में था, इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। पंजाब के पटियाला ज़िले में नाभा तहसील का गांव थूही इन सारी लड़कियों का गांव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहाँ यह 'बेटियों की मिलनी' नाम के मेले में शामिल होने पहुंची हैं। गांव में रह रही लड़कियों ने मेले में शादी के बाद इस गांव को छोड़ चुकी लड़कियों को बुलाया है।

लड़कियों की सामर्थ्य

women's fair in men's world.

थूही गांव की लड़कियों को ऐसा मेला लगाने का विचार लुबाना गांव की लड़कियों से आया, जिन्होंने सबसे पहले ढूंढ-ढूंढ कर गांव की लड़कियों को तकरीबन एक हज़ार गांवों से बुलाया था। इस मेले की ख़ास बात मेज़बान और मेहमान लड़कियों का होना है। मंच पर लड़कियां गीत, संगीत, नाटक और भाषण पेश करती हैं।

अगर पांचवीं जमात की शबनम ने नृत्य पेश किया तो 20 वर्षीय नाज़िया व्यवस्था में लगी तमाम लड़कियों की प्रधान हैं। इस मेले को पंजाब यूनिवर्सिटी की दो शोधार्थी हरप्रीत कौर और हरसुमित कौर देखने आई हैं।

हरप्रीत कहती हैं, "यूनिवर्सिटी जो पढ़ाने का दावा करती हैं वह इस मेले ने असल में कर दिखाया है। इतनी लड़कियों को इस बड़े स्तर पर मेले का आयोजन करने का मौका मिला और उन्होंने अपनी सामर्थ्य को साबित कर दिया है।"


मानवीय अहसास

women's fair in men's world.

हरसुमित कहती हैं, "बचपन की सहेलियों से मिलना मानवीय अहसास है। इस अहसास को इस मेले ने ज़िंदा कर दिया है।" लड़कियों के मेले की अहमियत को गांव के गुरमीत सिंह थूही पंजाब के प्रसंग में देखते हैं।

गुरमीत कहते हैं, "यह मेला लड़कियों की गांव पर दावेदारी को मज़बूत करता है और उनके समाजिक रुतबे को बराबर करने की तरफ क़दम है।"

शायद, इसीलिए बचिंत कौर पूरे गांव की भलाई मांगने वाला गीत गाती हैं और कहती हैं कि 20 साल बाद उनका मायका ज़िंदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed