फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Women from the Left tear their own blouses & claim they have been assaulted

'महिलाएं खुद ब्लाउज फाड़कर लगाती हैं रेप के आरोप'

Wed, 14 Jan 2015 09:16 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
Women from the Left tear their own blouses & claim they have been assaulted

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बेतुके बोल कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ममता बनर्जी सरकार में राज्यमंत्री स्वपन देबनाथ की टिप्पणी ने अब पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल मचा दिया है।

विज्ञापन


एक रैली में बोलते हुए राज्यमंत्री ने वामदलों से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं पर आरोप लगाया कि वे खुद अपने ब्लाउज फाड़कर दूसरों पर दुष्कर्म के आरोप लगाती हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए वामदलों की महिलाओं की किसी बातों और उनके चरित्र पर यकीन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


उनके इस बयान की विपक्षी वामदलों के अलावा सभी दलों के नेताओं ने निंदा करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। सीपीएम के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम ने मंत्री के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि तृणमूल के नेताओं से ही इस तरह के बयानों की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पता चलता है कि वो महिलाओं को लेकर कितने संवदेनशील हैं। वहीं अन्य दलों ने भी उनकी कड़ी निंदा की है।



टीएमसी सांसद तपस ने भी दी थी रेप कराने की धमकी

Women from the Left tear their own blouses & claim they have been assaulted

इससे पहले तृणमूल के सांसद और अभिनेता तपस पाल ने भी विपक्षी दलों की महिलाओं को लेकर इसी तरह का बयान दिया था। जुलाई 2014 में आए एक वीडियो में उन्होंने वामदलों के कार्यकर्ताओं को खुलेआम धमकी देते हुए कहा था कि अगर किसी वाम कार्यकर्ता ने उनके (तृणमूल कांग्रेस) के कार्यकर्ता को छुआ भी तो उनकी महिलाओं से बलात्कार किया जाएगा।

उन्होंने बयान में कहा था कि मैं चंदननगर से हूं। यदि तृणमूल कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता पर कभी हमला हुआ तो मैं आपके लोगों को गेाली मार दूंगा। यदि तुम्हारे अंदर हिम्मत है तो मुझे रोक कर दिखाओ।

वह यहीं नहीं रुके और कहा कि इससे पहले भी आप लोगों ने विभिन्न मौके पर मुझे धौंस दिखाई है। यदि तुमने इस बार तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मां बहनों का अपमान किया तो मैं अपने लड़कों को आपके घरों में छोड़ दूंगा और वे तुम्हारी मां बहनों से बलात्कार करेंगे। बाद में बयान पर हल्ला मचने के बाद तपस की पत्‍नी ने उनकी ओर से माफी मांग ली थी। बाद में तपस ने भी अपनी गलती के लिए माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed