फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   women dump computer of worth 2 lakh dollar

कूड़े में फेंक दिया था कम्प्यूटर, कीमत मिली 1.25 करोड़

Mon, 01 Jun 2015 06:50 PM IST
Updated Mon, 01 Jun 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
women dump computer of worth 2 lakh dollar

अमेरिका के सिलिकॉन वैली का एक रीसाइकिलिंग सेंटर 'क्लीन बे एरिया' उस महिला की तलाश कर रहा है जिसने अपना पुराना एपल का कम्प्यूटर फेंक दिया। इस कम्प्यूटर की नीलामी से 2 लाख डॉलर (करीब 1.25 करोड़ रुपए) जुटा लिए गए हैं।

विज्ञापन


क्लीन बे एरिया के वाइस प्रेसिडेंट विक्टर गिचुन के मुताबिक यह कम्प्यूटर इलेक्ट्रॉनिक सामानों के एक बॉक्स में था, जिसे महिला ने अपने पति की मौत के बाद घर साफ करने के बाद रीसाइकिलिंग सेंटर में दे दिया।
विज्ञापन


महिला ने वहां पर अपनी कोई भी जानकारी नहीं दी थी। कुछ समय बाद जब उस बॉक्स को खोला गया तो उसमें से एक पुराना एपल आई कम्प्यूटर मिला।

स्टीव जॉब्स ने हाथों से बनाया था इसे

women dump computer of worth 2 lakh dollar

द सैन जो मरकरी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक यह वो कम्प्यूटर है, जिसे स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनिएक (Wozniak) और रॉन वायने (Wayne) ने अपने हाथों से 1976 में बनाया था। गिचुन ने कहा कि उन्होंने जब पहली बार इस कम्प्यूटर के इतना खास होने के बारे में सुना तो इस पर उनको यकीन ही नहीं हुआ।

रीसाइकिलिंग फर्म ने इस एपल आई कम्प्यूटर को 2 लाख डॉलर में बेच दिया है और अब इसकी मालकिन की खोज की जा रही है, ताकि उसका हिस्सा उसे दिया जा सके। आपको बता दें कि रीसाइकिलिंग सेंटर किसी सामान को बेचकर मिली कीमत का 50 प्रतिशत उस सामान के असली मालिक को देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed