फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   women commission is political says somnath bharti

भारती ने पूछा, मोदी जी ने कितने पैसे दिए?

Sat, 25 Jan 2014 06:59 PM IST
Updated Sat, 25 Jan 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
women commission is political says somnath bharti

अफ्रीकन महिलाओं के मामले में महिला आयोग की सख्ती के बाद दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने आयोग के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।

विज्ञापन


शनिवार को मीडिया से बातचीत में सोमनाथ भारती ने आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह को कांग्रेस का सदस्य बताया और आयोग पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

उनसे इस्तीफे को लेकर एक सवाल पूछा गया तो वे रिपोर्टर पर ही भड़क गए और उससे पूछ डाला, 'मोदीजी ने आपको कितने पैसे दिए हैं?

विवाद के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि जो भी हो रहा है वो गलत है और ये भाजपा की साजिश है। भाजपा मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रही है। मैं भाजपा के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा।

भारती के बयान पर भड़की बरखा

women commission is political says somnath bharti

सोमनाथ भारती के बयान पर ‌दिल्‍ली महिला आयोग की चेयरमैन बरखा सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

बरखा सिंह ने कहा कि आयोग भारती के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायतों पर कार्रवाई कर रहा है। इस कार्रवाई का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।

बरखा ने कहा कि इस मामले में उन्हें इस्तीफा देने की आवश्यकता नहीं है, भारती को इस्तीफा देना चाहिए। भारती के बयान पर भाजपा ने भी नाराजगी जताई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि सोमनाथ भारती के पास पतंग उड़ाने के लिए समय है लेकिन महिला अयोग समक्ष पेश होने के लिए समय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारती पर भड़के राजनीतिक दल

women commission is political says somnath bharti

म‌ीडिया पर पैसे लेने का आरोप लगाकर सोमनाथ भारती ने नया‌ विवाद खड़ा कर दिया।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने क‌हा कि मीडिया जब तक आम आदमी पार्टी के बारे में सबकुछ अच्छा दिखा रही थी, तब तक सब ठीक था। अब इस पर पैसे लेने का आरोप लगाया जा रहा है।

कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मीडिया का काम अच्‍छे और बुरे दोनों पक्ष दिखाना है। भारती का बयान उनकी कमजोरी को दिखाता है।

अफ्रीकन महिलाओं के मुद्दे पर दिल्ली महिला आयोग ने सोमनाथ भारती ने शुक्रवार को सफाई पेश करने के लिए बुलाया था लेकिन वे पेश नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed