{"_id":"1cd67d9a-24ce-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"women-commision-terms-modi-as-monkey-on-his-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की तुलना महिला आयोग ने बंदर से कर डाली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी की तुलना महिला आयोग ने बंदर से कर डाली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Nov 2012 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशि थरुर की पत्नी को लेकर नरेंद्र मोदी के बयान की चारो ओर निंदा हो रही है। कांग्रेस इस संबंध में उन्हें पहले ही आड़े हाथों ले चुकी है लेकिन अब नरेंद्र मोदी महिला आयोग के निशाने पर आ गए है। महिला आयोग मोदी को निशाना बनाने में कुछ ज्यादा ही आगे निकल गया और उनकी तुलना एक बंदर से कर डाली।
विज्ञापन
महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से जहां मोदी से इस संबंध में माफी मांगने की बात कही वहीं उन्हें निशाने पर लेते हुए यह भी कहा कि "प्यार को पैसों में तोलने वालों से कहो, कि क्या कोई बंदर अदरक का मजा बता सकता है"। उन्होंने कहा कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोंपों के बीच इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी महिला के सम्मान को ठेस न पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अगर मोदी ने इस संबंध में माफी नहीं मांगी तो गुजराज की महिलाओं से अपील की जाएगी कि वह इसके लिए उन्हें मजबूर कर दे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान शशि थरूर की पत्नी को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा था। उनके इस बयान के बाद से इसकी निंदा की जा रही है और भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों ही अपनी-अपनी बातों पर अड़ी हु्ईं है। इसी बीच कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी की पत्नी का मुद्दा उठा कर इसे और राजनीतिक हवा दे दी है।
विज्ञापन