फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   woman wrestler pins male fighter within a minute

महिला पहलवान ने पुरुष पहलवान को दी चुनौती, मिनट भर में किया चित्त

Mon, 11 Jan 2016 03:11 PM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
woman wrestler pins male fighter within a minute

कुश्ती का मैदान तब तालियों की गड़गड़ाहट और रोमांच से गूंज उठा जब एक 21 वर्षीय महिला पहलवान ने पुरुषों को खुलेआम अखाड़े में दो-दो हाथ करने का चैलेंज दे दिया।

विज्ञापन


21 साल की इस महिला पहलवान के चैलेंज से कई पुरुष पहलवान सक्ते में आ गए, तो कई पहलावानों के लिए यह चैलेंज नाक का सवाल हो गया है। इस पहलवान ने अखाड़े में घूम-घूम कर पुरुषों को कुश्ती लड़ने का चैलेंज दिया।
विज्ञापन


एचटी की एक खबर के मुताबिक अखाड़े का ये वाकया इंदौर के महू का है। महू से करीब 24 किमी दूर ग्वालियर निवासी 21 वर्षीय महिला पहलवान और 45 किग्राम भार में रानी राणा ने पुरुषों को उनसे कुश्ती लड़ने का चैलेंज दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यहां मौजूद हरसौला-महू के रहने वाले पहलवान विनोद प्रजापत ने रानी के इस चैलेंज को स्वीकार किया और महिला पहलावान से कुश्ती लड़ने का फैसला किया।

जब रानी ने पुरुषों को दिया चैलेंज

woman wrestler pins male fighter within a minute

दंगल के मैदान में उतरे पहलवान विनोद को महिला पहलवान रानी ने महज एक मिनट में धूल चटा दी। दोनों के बीच कुल एक मिनट तक चले कुश्ती के खेल में रानी ने पहलवान विनोद को कोहनी अड़ा दांव लगा कर चित्त कर दिया।

रानी की इस पटखनी पर कुश्ती का मैदान रोमांच और तालियों की गूंज से भर उठा। दर्शक उत्साह व रोमांच से भर गए। पहलवान रानी को पुरष्कार के तौर पर गदा और कुछ नगद राशि प्रदान दी गई।

यह दंगल दादा भीलचंद्र सुले की स्मृति में महू के सरदार पटेल हायर सेकंडरी स्कूल मैदान में शनिवार शाम को आयोजित किया गया, जिसमें करीब 75 पहलवान जोड़ों ने हिस्सा लिया।

रानी राणा ने वर्ष 2010 में पहलवानी की शुरूआत की और अभी वह इंदौर के स्पोर्टस ऑथारिटी ऑफ इंडिया से पहलवानी के गुर सीख रही है।

रानी के कोच अजय वैष्ण्व का कहना है कि रानी अखाड़े में किसी से भी लड़ने का दम रखती है चाहे वह महिला हो या पुरुष। उनका कहना है कि रानी के भीतर कई संभावनाएं हैं और वह देश के लिए कई मैडल जीत कर ला सकती है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed