फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Lady teacher of TMU committed suicide in Moradabad

'अब और नहीं झेल सकती, पीयूष में सारे ऐब भरे पड़े हैं...'

Wed, 24 Dec 2014 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,मुरादाबाद Updated Wed, 24 Dec 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
Lady teacher of TMU committed suicide in Moradabad

सात फेरों के बाद आंखों में ढेरों सपने और मन में उमंगें लिए सालभर पहले ससुराल की देहरी चढ़ने वाली टीएमयू की शिक्षिका दीपिका सक्सेना ने मंगलवार को जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। दीपिका की लाश उनकी ससुराल में बेडरूम में पड़ी मिली।

विज्ञापन


शादी के बाद से ही वो अपने सास ससुर के साथ मझोला के चाऊ की बस्ती में रहती थीं। जबकि पति दिल्ली में नौकरी करता था। दीपिका की इच्छा थी कि वो भी अपने पति के साथ रहें। लेकिन पति दिल्ली में अपनी अलग दुनिया में मस्त था।
विज्ञापन


दीपिका को साथ ले जाना तो दूर वो महीनों तक पलटकर उसकी सुधि भी नहीं लेता था। तन्हाई और पति की बेरुखी ने दीपिका को यूनिवर्सिटी क्लास और डायरी के पन्नों तक समेट दिया। पति ने कहा, नौकरी करती हो साथ दिल्ली कैसे चलोगी तो दीपिका ने पंद्रह दिन पहले इस्तीफा भी दे दिया। लेकिन पति का ये वादा भी झूठा निकला। जिसे बर्दाश्त न कर सकी दीपिका दुनिया को अलविदा कह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मायके वालों ने इसे दहेज प्रताड़ना का माला बताते हुए शिक्षिका के पति समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।

दीपिका की डायरी में कैद मौत की वजह
...मम्मी पापा ये कैसा परिवार देखा है आपने मेरे लिए...। क्या कहा था, सीधा सच्चा और सज्जन...। ये सब तो दिखावा है। असलियत तो मैं झेल रही हूं पिछले तेरह महीने से। घर वाले साथ रखने के लिए भी तैयार नहीं हैं और पीयूष मुझे अलग ले जाकर नहीं रख सकते हैं। ...मेरी जॉब भी इन लोगों ने छुड़वा दी... अब मैं क्या करूं। अब और नहीं झेल सकती। पीयूष में सारे ऐब भरे पड़े हैं।

माइक्रोबायलॉजी में एमएससी थी दी‌पिका

Lady teacher of TMU committed suicide in Moradabad

कटघर थाना क्षेत्र में गोविंद नगर गली नंबर तीन निवासी सेवानिवृत्त न्यायिक कर्मी अनिल कुमार सक्सेना ने अपनी बेटी दीपिका की शादी 18 नवंबर 2013 को चाऊ की बस्ती निवासी पशुपालन विभाग के लिपिक राकेश सक्सेना के बेटे पीयूष के साथ की थी।

दीपिका ने टीएमयू से माइक्रोबायलॉजी में एमएससी की थी और शादी के पहले से ही टीएमयू में बतौर लेक्चरर जॉब कर रही थीं। जबकि पीयूष ने मार्केटिंग में डिप्लोमा किया था और दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था।

शादी के बाद दीपिका ससुराल पहुंची तो उनके मन में तमाम सपने थे, वो पति के साथ वक्त बिताना चाहती थीं। लेकिन पीयूष दीपिका को साथ नहीं ले गया। शादी के बाद पूरे सालभर में वो बमुश्किल बीस दिन दीपिका के साथ रहा। पति के बेरुखी भरे रवैये से शिक्षिका की भावनाएं टूटती गईं। दीपिका ने जिद की तो पीयूष ने शर्त रख दी नौकरी छोड़ो और मेरे साथ चलो।

15 दिन पहले शिक्षिका टीएमयू में इस्तीफा दे आईं। लेकिन पीयूष वादे से मुकर गया। उसने जवाब दिया कि वह बड़े भाई आशीष के फ्लैट पर उनके परिवार के साथ रहता है और बड़े भाई ने दीपिका को भी साथ रखने से इंकार कर दिया है। पति के छल को दीपिका(28) बर्दाश्त नहीं कर सकीं और मंगलवार को जहर खाकर जान दे दी।

दोपहर बारह बजे उनकी लाश बेडरूम में मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। दीपिका के पिता ने बेटी के पति पीयूष, जेठ आशीष, ससुर राकेश सक्सेना, सास मधु सक्सेना और जेठानी शिखा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल वाले पांच लाख रुपये और एक प्लाट की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed