{"_id":"ca5da560-be3e-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"woman-sold-for-rs-50-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के बहाने विवाहिता को 50 हजार में बेचा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नौकरी के बहाने विवाहिता को 50 हजार में बेचा
बैतूल/एजेंसी
Updated Thu, 16 May 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की एक आदिवासी युवा विवाहिता को 50 हजार रुपये में बेच दिया गया।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और खरीददार युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेजा गया है। पुलिस ने युवती को उसके पति के हवाले कर दिया है। पकड़ा गया युवक उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सारणी थाना क्षेत्र के ग्राम जाजबोडी निवासी आदिवासी मोहब्बत उइके ने बीते दिनों पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी को गांव की ही कलावती बाई नामक महिला काम करने के लिए महाराष्ट्र लेकर गई थी।
महिला तो लौट लाई लेकिन उसकी पत्नी लापता है।
मामले की जांच कर रही पुलिस ने कलावती बाई से पूछताछ की तो पता चला कि धरमती उत्तरप्रदेश के निवासी युवक प्रवीण के साथ रह रही है और दोनों ने विवाह भी कर लिया है।
विज्ञापन
कलावती ने बताया कि महाराष्ट्र में कुछ दिनों तक काम करने के दौरान उसने धरमती को प्रवीण के हाथों 50 हजार रुपये में बेच दिया था। इसके बाद प्रवीण उसे लेकर उत्तर प्रदेश चला गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने उत्तरप्रदेश में प्रवीण के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने कलावती को भी गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने धरमती को उसके परिजनों को सौंप दिया।