फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   woman prisoner allegedly commits suicide inside tihar jail

तिहाड़ जेल में एक और आत्महत्या

Fri, 15 Mar 2013 12:28 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 15 Mar 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
woman prisoner allegedly commits suicide inside tihar jail

तिहाड़ जेल में रामसिंह की आत्महत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि जेल नंबर छह में बंद एक महिला कैदी ने चुन्नी से फांसी लगा ली। मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक जेल नंबर छह के बैरक संख्या छह में बंद विचाराधीन कैदी रेशमा (29) ने बृहस्पतिवार दोपहर ग्रिल के सहारे चुन्नी से फांसी लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे जेल मैट्रन ने उसे फंदे में लटका देखा। उसके बाद उसने घटना की जानकारी जेल के आला अधिकारियों को दी।

फौरन रेशमा को हरि नगर स्थित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रेशमा घटना के वक्त अकेली थी। हालांकि उस बैरक में दो महिला कैदी और थीं, लेकिन उस वक्त दोनों जेल में ही काम पर गई हुई थीं।

बैरक में सीसीटीवी भी नहीं लगा हुआ है। इसलिए यह पता लगाना मुश्किल है कि घटना को कैसे अंजाम दिया गया।

तिहाड़ जेल के कानून अधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया कि उन्हें तीन बजे घटना की सूचना मिली। महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि रेशमा अपहरण और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में एक नवंबर 2011 से जेल में बंद थी। रेशमा के खिलाफ दिल्ली के जैतपुर थाने में मामला दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और न्यायिक अधिकारी की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed