{"_id":"2d76f76d69ed024aac5bbddb14899206","slug":"woman-paraded-naked-on-donkey-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजसमंद वारदात: नौ 'लापरवाह' निलंबित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजसमंद वारदात: नौ 'लापरवाह' निलंबित
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के राजसमंद में हुई शर्मनाक घटना के बाद सरकार की गाज नौ अधिकारियों पर गिरी है। पुलिस और प्रशासन के इन नौ अफसरों को लापवाही के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है।
पांच दिन पहले 24 साल की एक महिला को निर्वस्त्र करने के बाद उसका मुंह काला कर, गधे पर बैठाकर घुमाया गया था। मामला की संजीदगी को देखते हुए 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
अब पुलिस के चार और प्रशासन के पांच कर्मचारियों को लापरवाही के आरोप में निलंबिल कर दिया गया है। इन लोगों पर आरोप है कि वारदात की सूचना मिलने के बाद भी इन्होंने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
चारभुजा एसएचओ योगेश कुमार और हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह समेत दो अन्य पुलिसवालों को भी निलंबित किया गया है।
पुलिस के एक आला अफसर ने बताया कि,"इतने बड़े अपराध के बारे में संबंधित पुलिसवालों ने अपने आला अधिकारियों को सूचित करना भी उचित नहीं समझा।"
इस मामले में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया था साथ ही नौ अन्य लोगों को कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया है।