{"_id":"5b6dd30a-3fdb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"woman-mp-prabha-thakur-tears-in-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आहत महिला सांसद के सदन में निकले आंसू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आहत महिला सांसद के सदन में निकले आंसू
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 07 Dec 2012 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में बृहस्पतिवार को भाजपा सदस्य एम. वेंकैया नायडू द्वारा की गई एक टिप्पणी से मध्य प्रदेश की कांग्रेस सांसद प्रभा ठाकुर इतनी आहत हुईं कि उनके आंसू निकल पड़े। हालांकि बाद में नायडू ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए उनसे माफी मांग ली।
विज्ञापन
दरअसल, नायडू सदन में खुदरा बाजार में प्रत्यक्ष विदेशी पूंजी निवेश संबंधी प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में भाग ले रहे थे। इस दौरान प्रभा ठाकुर ने कुछ टोकाटाकी की जिससे नाराज हो नायडू ने कुछ आपत्तिजनक शब्द (बेवकूफ) का इस्तेमाल कर दिया।
विज्ञापन
पीठासीन उपाध्यक्ष पीजे कुरियन ने नायडू की टिप्पणी को तुरंत सदन की कार्यवाही से हटा लिया। मगर इस पर उठे विवाद से सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो भी प्रभा ठाकुर वेल में ही थीं और उनके आंसू निकल रहे थे।
विज्ञापन
इस पर उनकी पार्टी के सदस्यों ने भारी हंगामा कर नायडू की टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग की। मगर उस समय तक भी नायडू अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं थे और उन्होंने रिकॉर्ड जांचने की बात की। इस पर कुरियन ने कहा कि आपत्तिजनक शब्द रिकॉर्ड से पहले ही हटा लिया गया है।
नायडू ने कहा कि मैं किसी को निशाना नहीं बनाना चाहता था। इसके बाद प्रभा ठाकुर सदन से बाहर चली गईं और नायडू ने अपनी बहस जारी रखी। हालांकि थोड़ी देर बाद ही नायडू ने कहा कि अगर मेरी टिप्पणी से प्रभा ठाकुर को ठेस लगी हो तो मुझे इसका खेद है। यह जानबूझकर नहीं किया गया था।