फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   woman marry with seventeen years old boy.

इश्क का बुखार, नाबालिग संग भागी शादीशुदा

Wed, 18 Mar 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फूलपुर, प्रतापपुर (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, फूलपुर, प्रतापपुर (इलाहाबाद) Updated Wed, 18 Mar 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
woman marry with seventeen years old boy.

प्यार अंधा होता है कि कहावत एक बार फिर सटीक साबित हो गई। इलाहाबाद के सरायममरेज इलाके में 24 साल की विवाहित युवती पर 17 साल के नाबालिग से इश्क का भूत यूं चढ़ा कि सब कुछ भूलकर ससुराल से उसके साथ भाग निकली।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह वे दोनों खुद पुलिस के पास पहुंचे। उनके परिजनों को बुलाया गया मगर प्रेम दीवानों ने साफ कह दिया कि वे एक-दूजे के बिना नहीं रह सकते। युवती ने पहले पति को ठुकरा दिया।
विज्ञापन


आखिरकार सबकी सहमति से थाने के मंदिर में उन दोनों का ब्याह करा दिया गया। और युवती नए पति संग नए ससुराल चली गई।

पंचायत के बाद मंदिर में करा दी शादी

woman marry with seventeen years old boy.

भदोही में सुरियावां इलाके की इस युवती का ब्याह पांच साल पहले सराममरेज इलाके में किया गया था। पति से उसकी पटरी नहीं बैठी। इधर करीब साल भर से वह सरायममरेज इलाके में रहने वाले अपने रिश्ते के देवर के इश्क में पड़ गई। वह 17 साल के इस लड़के के मामा की बहू है। मिलते-जुलते उनके बीच प्यार गहराता गया।

घरवालों को भनक लगी तो 12 मार्च को वे दोनों भाग गए। युवती और उसके प्रेमी की तलाश होती रही। इसी बीच दबाव बढ़ने पर मंगलवार सुबह वे दोनों जंघई चौकी पहुंच गए। पुलिस से कहा कि वे एक-दूसरे को प्यार करते हैं और साथ ही रहना चाहते हैं। पुलिस ने उन दोनों को सरायममरेज थाने पहुंचा दिया। युवती के मायके और ससुराल वालों को बुलाया गया। प्रेमी के भी पिता को बुलाया गया।

शाम तक पंचायत होती रही लेकिन प्रेम दीवानी युवती और उसके नाबालिग प्रेमी ने कह दिया कि वे शादी कर साथ रहना चाहते हैं। जब वे किसी सूरत पर अलग होने को राजी नहीं हुए तो पुलिस की मौजूदगी में थाने के मंदिर में उनका विवाह करा दिया गया। जयमाल कर वे एक-दूजे के हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed