{"_id":"8a8ab308892c2c15ae7726cd25f12a20","slug":"woman-killed-her-uncle-to-denied-walking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमने से मना किया तो महिला ने कर दी चाचा की हत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
घूमने से मना किया तो महिला ने कर दी चाचा की हत्या
संवादताता/आजमगढ़
Updated Sat, 02 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज थाना क्षेत्र के फिरजोत गांव में मायके में रह रही एक महिला ने गुरुवार की रात मामूली विवाद में अपने सगे चाचा के सिर पर लाठी से प्रहार उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद महिला फरार हो गई। बताया गया कि महिला का चाचा गांव में उसके अक्सर घूमते रहने का विरोध करता था।
विज्ञापन
मृत हरिद्वार राम (70) दो भाइयों में छोटे थे। हरिद्वार राम ने शादी नहीं की थी। उनके बड़े भाई की बेटी गंगोत्री की शादी गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के कटया गांव में हुई थी। करीब दस वर्ष पूर्व उसे उसके ससुराल वालों ने ठुकरा दिया था। तभी से अपने दो बच्चों के साथ वह मायके में चाचा हरिद्वार के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
गंगोत्री अक्सर बाहर घूमने निकल जाती थी। हरिद्वार को यह ठीक नहीं लगता था। वह उसे इस तरह घूमने से मना करते थे। इस बात पर दोनों में कई बार विवाद हो चुका था। गुरुवार की शाम करीब सात बजे गंगोत्री कहीं से घूमकर घर लौटी। तभी हरिद्वार ने उसे टोक दिया।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। तभी गंगोत्री ने लाठी से हरिद्वार के सिर पर प्रहार कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और हरिद्वार को डॉक्टर के यहां ले गए। जिसने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महराजगंज थाने के प्रभारी प्रभाकर शुक्ल ने बताया कि आरोपी महिला गंगोत्री के बड़े बेटे की तहरीर पर उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।