{"_id":"f740cb4c-eac7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"woman-killed-for-keeping-mobile-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के पास मिला मोबाइल तो दी मौत की सजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महिला के पास मिला मोबाइल तो दी मौत की सजा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Jul 2013 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक महिला को इसलिए अपनी जान गंवानी पड़ी क्योंकि उसने अपने पास मोबाइल फोन रखा था।
विज्ञापन
डेरा गाजी गांव में रहने वाली आरिफ बीबी के पास से जब वहां की पंचायत ने मोबाइल बरामद किया तो उसे पत्थर से मारने का फरमान सुना दिया गया।
पंचायत के फरमान को मानते हुए गांव वालों ने आरिफ बीबी को पत्थरों से तब तक मारा जब तक वह मर नहीं गई। आरिफ के दो बच्चे भी हैं।
महिला के परिजनों ने पंचायत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचायत के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला के दो चचेरे भाइयों ने एक टीवी चैनल को बताया कि आरिफ बीबी को उसके चाचा और अन्य रिश्तेदारों ने पत्थरों से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया।