{"_id":"8b887c189d308a942200d2bb7ed14423","slug":"woman-inspector-on-duty-plays-cricket-lands-in-trouble-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्दी में क्रिकेट खेलकर फंसी महिला इंस्पेक्टर, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वर्दी में क्रिकेट खेलकर फंसी महिला इंस्पेक्टर, वीडियो हुआ वायरल
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक महिला पुलिस अधिकारी को ड्यूटी के समय क्रिकेट खेलना उस वक्त भारी पड़ गया जब इस मैच के दौरान बनाया गया एक वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
वीडियो के सामने आने के बाद महिला के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इंस्पेक्टर अमुधा सेल्वी अपने ड्राइवर और एक नए बैट के साथ दिखाई दे रही हैं जो उन्होंने अपने बेटे के लिए खरीदी थी।
विज्ञापन
वीडियो में सेल्वी को पुलिस स्टेशन के सामने ही अपने बेटे और गली के कुछ नौजवानों के साथ क्रिकेट खेलते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। वे सभी नाइट ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनकर क्रिकेट खेल रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
दिए गए जांच के आदेश
वायरल हुए इस वीडियो में इंस्पेक्टर को बैटिंग और बॉलिंग करते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि, एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि नए सामानों को लेकर सबसे मन में उत्सुकता रहती है और इसका प्रयोग करना आम बात है।
एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से बताया कि मैच का वीडियो सामने आने के बाद भले ही यह मामला विवाद में बदल गया हो लेकिन खेल के नए सामानों का प्रयोग करना एक आम बात है। इसको इतना बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जा सकता।
यह मामला सामने आने के बाद रामानाथपुरम के पुलिस अधीक्षक मयिलवाहनन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही इंस्पेक्टर के ड्राइवर का सशस्त्र पुलिस बल में तबादला कर दिया गया है।