फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   woman including child injured to opposed molestation

छेड़छाड़ का विरोध किया तो महिला व बच्चे का गला रेता

Thu, 04 Oct 2012 11:43 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Oct 2012 11:43 AM IST
विज्ञापन
woman including child injured to opposed molestation

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन का सच अब धीरे-धीरे मिथक साबित होने लगा है। जिस अपराध को निशाना बना कर नीतीश ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर लालू की 15 साल पुरानी सत्ता को उखाड़ फेका था, आज उसी नीतीश कुमार के राज में बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बिहार में आपराधिक घटनाओं की वृद्धि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले सात महीनों में अपराध के ग्राफ में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़े बताते हैं कि यहां हत्या के मामले तो बढ़े ही हैं, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और दुष्कर्म की घटनाओं में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है जो यहां के लिए नया 'ट्रेंड' माना जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात सीवान-छपरा रेल खंड के पचरूखी स्टेशन पर कुछ बदमाशों ने दिल्ली से आई एक महिला के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर महिला एवं उसके अबोध बच्चे का गला रेत दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली के मुखर्जी नगर के रहने वाले अभय दुबे अपनी पत्नी माला देवी (25) और एक वर्षीय पुत्र शुभम के साथ अपने मित्र राकेश से मिलने पचरूखी जा रहे थे। इसी दौरान पचरूखी स्टेशन पर उतरते ही तीन-चार की संख्या में आरोपियों ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छेड़खानी का विरोध करने पर इन लोगों ने महिला और उसके बच्चे का धारदार हथियार से गला रेत दिया।
विज्ञापन


कुछ ही दूरी पर मौजूद किन्नर रिकूं कुमारी ने महिला और बच्चे को तत्काल सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां दोनों की स्थिति गंभीर बताई जाती है। इस सिलसिले में सीवान नगर थाना में पति की ओर से अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed